. . . . . . . . . इतिहास में 14 मई . . . . . . . . . .
- - - - - - -*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-* - - - - - - - - -
आज के दिन यानि 14 मई 1710 को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की कमान में सिखों ने सरहिंद पर कब्जा कर सिख राज की स्थापना की थी। इससे दो दिन पहले सिख फौज ने 12 मई को चप्पड़चिड़ी की जंग में सूबेदार वजीर खान और उसके दीवान सुच्चा नंद को लड़ाई में मार दिया था। बंदा सिंह ने अब सतलुज से यमुना तक के क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया था और आदेश दिया था कि भूमि का स्वामित्व किसानों को दिया जाए, जिससे वे सम्मान और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।
आज ही के दिन यानि 14 मई 1992 को भारत ने तमिल टाईगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई एलटीटीई पर प्रतिबंध लगाया था। भारत के अतिरिक्त कई अन्य देशों ने भी तमिल टाईगर्स पर प्रतिबंध लगाया।
दर्शन सिंह बाजवा
संपादक अंबेडकरी दीप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें