. . . . . . . . . इतिहास में 3 मई . . . . . . . . . .
- - - - - - -*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-* - - - - - - - - -
आज के दिन यानि 3 मई 1718 को बदर सिंह के घर जस्सा सिंह आहलूवालिया का जन्म हुया था। अभी जस्सा सिंह पांच साल का हुया था कि उसके पिता की मौत हो गई। जस्सा सिंह अपनी माता के साथ दो तारा बजा कर कीर्तन किया करता था। एक दिन नवाब कपूर सिंह ने उसकी मां से उसे पंथ के लिए मांग लिया। उस मां का भी जिगरा देखो जिसका पती मर चुका था। इकलौता बेटा ही उसका सहारा था, पर फिर भी उसने इन्कार नहीं किया और बेटे को पंथ के हवाले कर दिया। यही जस्सा सिंह आगे चल कर बादशाह बना। उसने दिल्ली पर भी कब्जा किया। उसे सुल्तान-उल-कौम भी कहा जाता है।
आज ही के दिन यानि 3 मई 2002 को बसपा सुप्रीमो बहन मायावती तीसरी बार देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री बनी थी।
दर्शन सिंह बाजवा
संपादक अंबेडकरी दीप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें