. . . . . . . . . इतिहास में 7 जून . . . . . . . . . .
- - - - - - -*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-* - - - - - - - - -
1.आज के दिन यानि 7 जून 1932 को बाबा साहेब डाः भीमराव अंबेडकर जी ब्रिटेन के प्रधान मंत्री और दूसरे मंत्रियों को मिलने के लिए लंडन पहुंचे थे और वहां उन्हें अछूतों के जीवन के बारे में जानकारी दी थी।
2.आज ही के दिन यानि 7 जून 1945 को बाबा साहेब ने वायसराय लार्ड वेवल को पत्र लिख कर वायसराय कार्यसाधक काऊंसिल में अछूतों की संख्या के अनुसार उनको नुमाइंदगी ना देने पर रोष प्रकट किया था।
पत्र में डाः अम्बेडकर ने यूं लिखा, सरकार की ओर से कार्यसाधक काऊंसिल में अनुसूचित जातियों को बहुत कम नुमाइंदगी दी जाती है। 9 करोड़ मुस्लमानों के 5 नुमाइंदे, 5 करोड़ अछूतों का एक नुमाइंदा, 60 लाख सिक्खों का एक नुमाइंदा। यह कैसा वचित्र और कुटिल राजनैतिक हिसाब किताब है। काऊंसिल में अनुसूचित जातियों के कम से कम 3 नुमाइंदे जरुर लिए जाने चाहिए। {स्रोत: डाः अम्बेडकर जीवन और मिशन, लेखक लाहौरी राम बाली, पेज 221}
3.आज ही के दिन यानि 7 जून 1983 को 25 साल बाद भोपाल गैस कांड का फैसला आया था। इस में 25000 निर्दोष गरीब लोगों को मारने वाले 8 दोषियों को दो दो साल की सजा हुई। और वो लोग भी 25000 के मुचल्लके पे जमानत करवा के बाहर आ गए।
दर्शन सिंह बाजवा
संपादक अंबेडकरी दीप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें