. . . . . . . . . इतिहास में 24 मई . . . . . . . . . .
- - - - - - -*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-* - - - - - - - - -
आज के दिन यानि 24 मई 1885 को सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंगलो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ विश्वविद्यालय के नाम से प्रसि़द्ध है।
आज ही के दिन यानि 24 मई 1875 को महात्मा फूले को मराठी लेखकों के समागम में बुलावा आया। फूले जी ने कहा कि हमारी संस्थाएं और किताबों का उनके लेखकों से कोई संबंध नहीं होता जो मानविय अधिकारों के बारे में खुले तौर पर कुछ ना कह सकें। उनकी किताबों का संदेश और शिक्षाएं एक लिफाफेबाजी है जो हमारी किताबों के संदेश से अलग है।
आज ही के दिन यानि 24 मई 1896 को जिला लुधियाना के गांव सराभा में शहीद करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ था। गदर लहर के सबसे छोटी उम्र के इस नेता को 16 नव्रबर 1915 को 6 और गदरियों के साथ लाहौर में फांसी दी गई।
आज ही के दिन यानि 24 मई 1956 को बाबा साहेब डाः भीम राव अम्बेडकर द्वारा तथागत बुद्ध की 2500वीं जन्म शताबदी मनाई गई। दीक्षित होने से पहले ही उन्होंने बौद्ध रीति रिवाज अपनाने शुरु कर दिए थे। आज ही के दिन पीपलस ऐजूकेशन सोसायटी ने सिद्धार्थ लाॅ कालेज शुरु किया था।
दर्शन सिंह बाजवा
संपादक अंबेडकरी दीप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें