. . . . . . . . . इतिहास में 22 अप्रैल . . . . . . . . . .
- - - - - - -*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-* - - - - - - - - -
आज के दिन यानि 22 अप्रैल 1980 को बाबू मंगू राम मुग्गोवालिया की मौत हुई थी। बाबू मंगू राम जी की पंजाब की दलित राजनीति में विशेष जगह है। उन्होंने ‘आदि धर्म मंडल’ लहर चला कर दलितों में अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए संघर्ष की रूह फूंकी। उनकी कोशिशों से ही ‘पंजाब लैंड एलीनेश्न एक्ट 1901’ हटा। जिससे अछूत भी जमीनों के मालिक बनने शुरू हुए और उनके सर से बेदखली की तलवार हटी।
आज ही के दिन यानि 22 अप्रैल 2011 को गुजरात के आई.पी.एस. अधिकारी संजीव भट्ट ने अपने ब्यान में इस बात का खुलासा किया था कि गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस जलाए जाने के बाद 27 फरबरी 2002 को एक मीटिंग में मुख्य मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पुलीस अधिकारियों को आदेश दिये थे कि मुस्लमानों को सबक सिखाना जरुरी है, इसलिए दंगाकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ना की जाए। अब संजीव भट्ट उम्र कैद की सजा भुगत रहे हैं।
दर्शन सिंह बाजवा
संपादक अंबेडकरी दीप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें